संवाददाता, अगस्त 12 -- उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक सरकारी स्कूल की महिला हेडमास्टर ने खुद को स्कूल के एक कमरे में बंद कर दिया। महिला हेडमास्टर स्कूल में कार्यरत रसोइयों से अपनी जान का खतरा बताने लगीं और उन्होंने पुलिस को स्कूल में बुला लिया। सूचना पर पुलिस तो पहुंची ही खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पूनम वर्मा भी पहुंचीं। बीईओ ने भी महिला हेडमास्टर को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह किसी भी तरह दरवाजा खोलने को राजी नहीं हो रही थीं। अंत में हेडमास्टर ने दरवाजा तब खोला जब उनकी बहन मौके पर पहुंच गईं। बहन ने समझा-बुझाकर कर दरवाजा खुलवाया और तब जाकर महिला हेडमास्टर कमरे से बाहर आईं। इस दौरान स्कूल में बच्चे और आसपास मौजूद गांववाले हैरानी से यह सब देखते रहे। घटना कानपुर के घाटमपुर के साढ़ क्षेत्र की है। यहां महोलिया कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को...