कटिहार, जून 28 -- कटिहार, वरीय संवाददाता राज्य सरकार की पहल पर पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे 'पंचायत विकास दिवस' के तहत रविवार को कटिहार प्रखंड की गरभेली पंचायत सरकार भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री एवं बिहार सरकार के भूतत्व एवं खनन तथा कला, संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत विकास दिवस गांवों की समस्याओं के समाधान और सरकार व जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। यह भी पढ़ें- पंचायत विकास दिवस पर महिला सशक्तिकरण और जनभागीदारी का मिला सन्देशमहिला हितैषी ग्राम पंचायत प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाला पंचायत विकास दिवस आम लोगों को अपनी समस्याएं और उपलब्धियां सीध...