लखीसराय, जून 29 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार रविवार को जिले के विभिन्न पंचायतों में ग्राम पंचायत विकास दिवस मनाया गया। इसी क्रम में लखीसराय प्रखंड की खगौर ग्राम पंचायत के पंचायत सरकार भवन में महिला हितैषी ग्राम पंचायत थीम पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया नाजिया खातून ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा समावेशी विकास को बढ़ावा देना रहा। मुखिया नाजिया खातून ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत का समग्र विकास तभी संभव है, जब जनप्रतिनिधि, सरकारी कर्मी और आम नागरिक मिलकर विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि पंचायत में संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी...