सीतामढ़ी, जून 29 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। बेलसंड प्रखंड के चंदौली पंचायत भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया नीतू सिन्हा ने की। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत के समग्र विकास को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत विकास दिवस की थीम "महिला हितैषी ग्राम पंचायत" रही। यह भी पढ़ें- महिला हितैषी ग्राम पंचायत की अवधारणा पर मंथनमहिलाओं के सशक्तिकरण के उपाय इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा, निर्णय प्रक्रिया में सहभागिता तथा नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। ग्रामीणों को महिलाओं के अधिकारों एवं पंचायत विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी के महत्व से भी अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- अमारी पंचायत में मनाया ग...