नैनीताल, मार्च 8 -- नैनीताल, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को नैनीताल में विमर्श संस्था की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गई।संस्था की समन्वयक कंचन भंडारी ने कहा कि महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़े और वे अपने अधिकारों को समझें, इसके लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हेमा कबडवाल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के विरोध में हमेशा आवाज उठानी चाहिए। समाज में समानता और सम्मान तभी संभव है, जब महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल मिले। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने भी अपने विचार साझा किए और महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों को...