लंदन, मार्च 12 -- ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर लीसा कीटली ने इस पर निराशा व्यक्त की है कि वह महिला हंड्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट में एकमात्र महिला मुख्य कोच हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में और महिलाएं इस भूमिका को निभाएंगी। एमआई लंदन की जिम्मेदारी संभालने वाली कीटली बुधवार को हुई खिलाड़ी नीलामी में भाग लेने वाली आठ टीमों में एकमात्र महिला हेड कोच थीं। खिलाड़ियों के वेतन में काफी वृद्धि हुई है। नीलामी में कुल 178 क्रिकेटरों की बोली लगाई गई।'हम अभी वहां नहीं पहुंचे हैं' कीटली ने 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' से कहा, ''महिला क्रिकेट वास्तव में तेजी से बदल रहा है। मेरा मानना है कि तीन प्रमुख देश भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया बेहद प्रतिस्पर्धी टी20 प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहे हैं। इससे वास्तव में महिला क्रिकेट और वेतन समानता को बढ़ावा मिल रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.