बरेली, जुलाई 24 -- महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत आयोजित 'मां-बेटी सम्मेलन : पीढ़ियों का सशक्तिकरण' के तहत मैत्री छात्रावास एवं स्वास्थ्य केंद्र में महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के सहयोग से आयोजित शिविर में छात्रावासों और विभिन्न संकायों की छात्राओं के हीमोग्लोबिन, सीबीसी, रक्त शर्करा तथा रक्तचाप की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिला स्वास्थ्य, एनीमिया की रोकथाम, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में परामर्श दिया। कार्यक्रम की संयोजक प्रो. तुलिका सक्सेना रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...