फतेहपुर, मार्च 8 -- बिंदकी। कस्बा खजुहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा के जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने स्वास्थ्य सेवा में अहम भूमिका निभाने वाली एएनएम, स्टाफ नर्स, सीएचओ, आशा बहू तथा आशा संगिनी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहां सीएमओ डॉ राजीव नयन गिरी, बिंदकी सीएचसी अधीक्षक डॉ धर्मेन्द्र सिंह, रमाकांत त्रिपाठी, अरुण कुमार, राजकुमार, संग्राम सिंह सहित तमाम लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...