देहरादून, मई 8 -- देहरादून। महिला स्वास्थ्य कर्मी सेवा संघ संयोजक उत्तराखंड मंडल ने वर्षों पुरानी मांगों पर सरकार की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई है। शुक्रवार को मीडिया प्रभारी प्रीति पंत ने मांगों पर कारवाई न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों का ग्रेड वेतन 2800 से घटाकर 2000 किए जाने से कर्मचारी परेशान हैं। संघ का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की जमीनी व्यवस्था पूरी तरह फिल्ड कर्मचारी एएनएम पर टिकी हुई है। इसके बाद भी कर्मचारियों को लगातार मानसिक दबाव, वेतन विसंगति, अव्यवहारिक आदेशों और प्रशासनिक उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर में पदस्थापित एएनएम के मानदेय में विसंगती,संघ से सुघार करवाने की मांग संघ ने कहा कि जल्द ही स्वास्थ्य कर्मी की सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया त...