मऊ, मार्च 8 -- चिरैयाकोट। रानीपुर सीएचसी के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केन्द्र अधिक्षक डा.अशोक कुमार चौहान के अध्यक्षता में मनाया गया। स्वास्थ्य सेवा मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डा.अशोक कुमार चौहान ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज की असली नींव है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं को सम्मान के साथ समाज में समान अवसर देंगे। इस अवसर केन्द्र अधीक्षक डा.रिजवान, डा.सौरभ सिंह, फार्मासिस्ट फूलबदन यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...