बिहारशरीफ, अप्रैल 2 -- मघड़ा हादसा : बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मघड़ा के मां शीतला मंदिर के पास ही शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। घटना के दिन यहां एएनएम चंद्रमणि कुमार, कुमारी सुमित्रा सिन्हा व सुलेखा कुमारी तैनात थी। उनके अथक प्रयास से कई श्रद्धालुओं की जान बची। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद सबसे पहले एक किशोर को इलाज के लिए लाया गया था। उसकी हालत गंभीर थी। प्राथमिकी उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल भेजा गया था। इसके बाद एक-एक कर आठ महिलाओं को सेंटर में लाया गया। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। इनकी मेहनत से जख्मी महिलाओं की जान बच गयी। स्थानीय लोग इनके काम की सराहना कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन्हें सम्मानित किया जाएगा। गांव के दर्जनों युवाओं ने संभाली थी कमान : घटना के बाद गांव के दर्जनों युवाओं ने व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.