हल्द्वानी, जनवरी 4 -- हल्द्वानी, संवाददाता। नाबार्ड और चेष्टा विकास समिति के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय शीत महोत्सव में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। एक जनवरी से आयोजित महोत्सव का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के अवसर व निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ जिसमें छात्रों व स्थानीय कालाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। महिला उद्यमियों की ओर से निर्मित उत्पादों के 25 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां स्थानीय व पहाड़ी उत्पादों की खूब बिक्री हुई। कार्यक्रम का संचालन वित्तीय जागरूकता सलाहकार बीडी नैनवाल की ओर से किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...