सिमडेगा, अप्रैल 6 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के महिला स्वयं सहायता समूहों का सहकारिता विभाग में निबंधन कराया गया। सोमवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दीपक रिंकू एवं प्रशासक अरविंद तिर्की की उपस्थिति में नव-पंजीकृत समूहों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जानकारी के अनुसार पूर्व में 11 महिला स्वयं सहायता समूहों का निबंधन किया जा चुका था, जबकि इस बार छह नए समूहों को पंजीकृत किया गया। इस अवसर पर प्रशासक अरविंद तिर्की ने बताया कि सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ये समूह आत्मनिर्भर बन सकते हैं। साथ ही नगर परिषद द्वारा संचालित योजनाओं के संरक्षण एवं संचालन के लिए निकलने वाले निविदा प्रक्रिया में भी समूह भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि सिमडेगा नगर परिषद क्षेत्र के 20 वार्डों में कुल 20 समिति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.