नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- एफिल टावर के महिला स्टाफ को हटवाने के मामले में हिंदू समूह बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामी नारायण संस्था (BAPS) को क्लीन चिट मिल गई है। जानकार के मुताबिक जांच में पाया गया है कि हिंदू समूह ने एफिल टावर प्रशासन से महिला स्टाफ को हटाने जैसी कोई मांग नहीं की थी। बीते महीने यह विवाद तब शुरू हो हुआ था जब करीब 100 संतों के एफिल टावर दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों को वहां से हटा दिया गया था। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी और एफिल टावर एक दिन के लिए बंद था। वहीं हिंदू ग्रुप ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया था। हालांकि जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट तौर पर कहा है गया है कि हिंदू ग्रुप के पहुंचने से पहले ही महिला कर्मचारियों से थोड़ी देर के लिए हटने को कहा गया था। जांच में कहा गया है कि एक दूसरे को सूचित करने में स...