लखनऊ, मई 12 -- गोमतीनगर विस्तार के शालीमार वन वर्ड अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में सैलून मैनेजर रत्ना सिंह (32) ने मंगलवार तड़के फांसी लगा ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाकर दो पुरुषों और तीन महिलाओं को खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराया। अपनी दो सहेलियों को फोन कर भी बताया कि प्रताड़ना से त्रस्त होकर जान दे रही हैं। सहेलियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक रत्ना की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को देर रात हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने रत्ना के मोबाइल से 25 सेकेंड का वीडियो बरामद किया है। यह भी पढ़ें- घर अपवित्र करने का आरोप लगा दलित महिलाओं से मारपीट, छेड़छाड़ रत्ना मूल रूप से गोरखपुर कैंट के बिछिया गांव की रहने वाली थीं। यहां कई साल से शालीमार वन वर्ड के टॉवर सी-1 के फ्लैट 804 में रहती थीं। तड़के ...