प्रयागराज, मार्च 27 -- सिविल लाइंस निवासी एक महिला से 90 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेलवे कॉलोनी निवासी रजनी बाला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाते से 16 मार्च को यूपीआई के माध्यम से तीन बार में 50 हजार, 25 हजार और 15 हजार रुपये निकाल लिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...