गया, अप्रैल 10 -- आमस बंगला स्थित पीएनबी बैंक में शुक्रवार को एक महिला खाताधारी से रुपए से भरा झोला छीनने का प्रयास किया गया। हालांकि महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक झोला फेंककर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, आमस पथरा गांव की ऊषा देवी बैंक से 50 हजार रुपए निकालकर झोले में रख घर लौट रही थीं। इसी दौरान बैंक में पहले से मौजूद एक युवक ने झोला छीनने की कोशिश की। महिला के विरोध और शोर मचाने पर युवक घबरा गया और रुपए से भरा झोला वहीं छोड़कर भाग निकला। बैंक में मौजूद अन्य ग्राहकों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार होने में सफल रहा। घटना के बाद बैंक कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पता चला कि आरोपी युवक काफी देर से बैंक में मौजूद था और विशेष रूप से महिलाओं की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। हैरानी की बात यह रही कि किसी को उस पर शक नहीं...