महिला से 40 हजार रुपये की झपटमारी
औरंगाबाद, मई 15 -- बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही महिला को बाइक सवार बदमाशों ने बनाया निशाना रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र में नोनिया टिल्हा रेल ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार की दोपहर एक महिला से 40 हजार रुपये की झपटमारी का मामला सामने आया है। पीड़िता नोनिया टिल्हा निवासी शराफत हुसैन की पत्नी मुशरत खातून ने बताया कि वह बैंक से 40 हजार रुपये निकालकर झोले में रख पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान ओवरब्रिज के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश पहुंचे और झोला छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले का अनुसंधान जारी है और शीघ्र ही घटना के उद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.