गोपालगंज, मई 9 -- भोरे, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भरपटिया दक्षिण टोला गांव की एक महिला से 1.35 लाख रुपये की ठगी के मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि गांव की इस्कला देवी और बहारन राय ने सुनियोजित तरीके से गांव निवासी गुड्डू राजभर की पत्नी सुशीला देवी को विश्वास में लेकर अलग-अलग किस्तों में 1.35 लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि यह राशि पति को विदेश भेजने और घर खर्च के नाम पर ली गई थी। पीड़िता का कहना है कि दो वर्ष बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने पैसे वापस नहीं किए। 17 अप्रैल 2026 को पुनः तगादा करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और पैसे देने से इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- महिला से 1.35 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.