प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 14 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद । कंधई थाना क्षेत्र के भैरोगंज मधुपुर निवासी चंद्र भान मिश्रा की पत्नी प्रमिला मिश्रा अपने बेटे, बहू और बेटी के साथ शनिवार को बाबा बेलखरनाथ धाम जलाभिषेक करने के लिए आईं थीं। शनिवार को बाबा बेलखरनाथ धाम जलाभिषेक करने आईं प्रमिला के जलाभिषेक करने के दौरान तीन महिलाओं के गिरोह गले से चेन खींच ली। गले से चेन खींचने का आभास होने पर प्रमिला ने शोर मचा दिया। साप्ताहिक मेला होने से मंदिर के अंदर भीड़ अधिक थी, चेन स्नेचिंग गिरोह की तीनों महिलाएं भागने लगी। लोगों ने एक महिला को पकड़ लिया। धाम पर मौजूद एसओ दिलीपपुर बलराम सिंह पहुंचे, आरोपी चेन स्नैचिंग गिरोह की महिला से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी महिला अलग-अलग जनपद की रहने वाली बता रही थी। पीड़िता बिना तहरीर दिए परिवार के साथ घर लौट गई। थानाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.