संभल, अप्रैल 30 -- टप्पेबाजी कर महिला से जेवरात ठगने के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 20,400 रुपये बरामद किए हैं। इन्द्रा चौक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ा। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बताया कि 13 अप्रैल 2026 को थाना बबराला क्षेत्र में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने उसे बातों में उलझाकर उसके सोने के कुंडल और चेन ठग ली। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मिली सूचना पर 29 अप्रैल को इन्द्रा चौक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- महिलाओं से ठगी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, दो फरार पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम असलम पुत्र लालदीन निवासी मोहल्ला मलवा, जिला हापुड़ बताया। साथ ही उसन...