रुद्रपुर, फरवरी 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में महिला का देवर भी शामिल है। गुरुवार को तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, वहीं एक आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरुवार को एसएसपी अजय गणपति ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 23 फरवरी को रुद्रपुर निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि वह 22 फरवरी की रात अपने देवर के साथ गांधी पार्क में लगे सरस मेले में गई थी। लौटने पर उसका देवर करन उसे पैदल-पैदल किच्छा बाईपास स्थित मैदान ले गया। वहां पर वह पहले से मौजूद राजा रस्तोगी, विशाल और अभय सक्सेना उर्फ चाइना से मिला। इसके बाद अभय उसके देवर करन और उसे मोटरसाइकिल से लेकर ठंडी सड़क पर 15 एकड़ मैदान पर ले गया। वहां पर पीछे-पीछे विशाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.