मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- लालगंज। थाना क्षेत्र के बसहीं खुर्द गांव में सोमवार रात घर में घुसे नकाबपोश तीन बदमाश चाकू की नोंक पर महिला से नगदी और लाखों के आभूषण लूट ले गए। नशीला पदार्थ सूंघाकर महिला को बेहोश कर दिया। सुबह होश में आने पर पीड़िता ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बसही खुर्द गांव निवासी करिश्मा पत्नी कमलेश कुमार मौर्य सोमवार को घर में अकेली थीं। पति मुंबई में काम करते हैं। परिवार के अन्य सदस्य शादी समारोह में पड़री के तोसवां गांव गए थे। करिश्मा ने बताया कि वह रात घर में सो रही थीं, तभी किसी के आहट पर बाहर निकलीं। उसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश अंदर घुस आए और गले पर चाकू रख दिए। जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी बीच कुछ नशीला पदार्थ सूंघा दिए, जिससे वह बेहोश हो गईं। बदमाशों ने पूरा घर खंगाल मारा। सुबह होश...