रुडकी, अप्रैल 7 -- रुड़की, संवाददाता। एक महिला ने एक युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित खंजरपुर निवासी सरिता ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी युवक पर गाली गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...