गिरडीह, सितम्बर 8 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना कांड संख्या 21/26 के तहत चिरुडीह गांव की महिला पर जानलेवा हमला कर मोबाइल व गहना छीन लेने के आरोपी सिमोन मरांडी ग्राम गुनियाथर को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया। गुनियाथर ओपी के एएसआई इस्माईल मरांडी ने सोमवार को उक्त जानकारी दी। बताया कि मामले में महिला से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...