पीलीभीत, अप्रैल 21 -- पीलीभीत। सोशल मीडिया पर हुई जान-पहचान के बाद महिला से मिलने घर पहुंचे युवक को महिला के पति ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना सुनगढी क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना सुनगढी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी पत्नी के बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के ग्राम सेथल निवासी राशिद पुत्र सलामत शाह से सोशल मीडिया के माध्यम से जान पहचान हो गई थी। पत्नी उससे बातचीत करती थी। आरोप है कि रविवार शाम को राशिद उसकी पत्नी से मिलने घर पर आ गया। इसकी जानकारी जब उसे हुई तो ग्रामीणों की मदद से उसने आरोपी को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.