इटावा औरैया, अप्रैल 26 -- इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति के भाइयों समेत अन्य लोगों पर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार 31 मार्च की शाम करीब चार बजे उसके पति के भाइयों ने साजिश के तहत उसे शराब पिलाई और नशे की हालत में उसके खिलाफ भड़का दिया। इसके बाद उसे काली माता मंदिर के पास ले जाकर मारपीट की गई और अशोभनीय हरकतें की गईं। महिला का आरोप है कि बीच-बचाव के बहाने पहुंचे गांव के कुछ लोगों ने भी गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- लाठी-डंडे से महिला की पिटाई, तीन पर मुकदमा पीड़िता ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।...