देवघर, जुलाई 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट, छेड़छाड़, गला से चांदी की चेन छीनने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में दशरथ यादव व विशाल यादव शामिल है। दोनों को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय से जमानत मिल गई। वहीं मामले के अन्य नामजद आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मामला कुंडा थाना के गांव का है। महिला ने थाना में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि 8 फरवरी 2025 की रात करीब 10:30 बजे दशरथ यादव, विशाल यादव और देवानंद यादव घर पहुंचे और गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट की। आरोपितों ने गले से चांदी की चेन छीन ली। शोर सुनकर गोतनी बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि महिला क...