कन्नौज, अप्रैल 11 -- थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीडि़ता ने शिकायती पत्र में बताया कि वह अकेली रहती है, जिसका फायदा उठाकर गांव के ही कई लोग लगातार उसके साथ अभद्रता, छींटाकशी और मानसिक उत्पीडऩ कर रहे हैं। आरोप है कि ये लोग उसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उसे गांव छोडऩे के लिए दबाव बना रहे हैं। पीडि़ता के अनुसार 9 अप्रैल को वह अपने घर के बाहर कार्य कर रही थी, तभी आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी लोग लाठी-डंडा व अन्य हथियार लेकर उसके घर में घुस आए और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी पुत्री को भी नहीं बख्शा गया और उसके साथ भी मारपीट की गई। जाते समय आरोपितों ने जान-माल की धमकी दी। पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.