रांची, मई 8 -- खूंटी, संवाददाता। सोयको थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान किताहातू निवासी 23 वर्षीय मानो उर्फ मनिका मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को किताहातू चौक से पकड़ा और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। परिजनों ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि बुधवार को डोभा के पास विवाद के दौरान आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। साथ ही अभद्रता का भी आरोप है। घटना के बाद आरोपी युवती को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी पीआर पांडेय, एएसआई रौशन बाड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.