कन्नौज, मार्च 19 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय प्रयाग में तकरीबन 10 दिनों पहले कुछ लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने अब रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के संबंध में ग्राम सराय प्रयाग निवासी ममता देवी पत्नी निर्मल ने कोतवाली में दर्ज कराई की रिपोर्ट में कहा है कि नौ मार्च की सुबह वह शिवाजी स्कूल के पास बच्चे को टहला रही थी। उसी समय पड़ोसी शिव शंकर पुत्र वन्शीलाल, सौरभ पुत्र शिवशंकर, शिवम पुत्र शिवशंकर, लालू पुत्र श्याम बिहारी, नीतू पत्नी शिवशंकर ने गाली गलौज किया। जब उसने विरोध किया तो लात घूसा से मारा पीटा और जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...