गोरखपुर, दिसम्बर 29 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जंगल कौड़ियां टोला विशुनपुर निवासी पुष्पा देवी पत्नी चन्द्रभान मौर्य ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार घटना के समय वह घर में अकेली थीं। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही लालती मौर्य, खुशी और कलावती बिना किसी कारण उनके घर में घुस आए और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...