जौनपुर, जनवरी 9 -- डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के जरासी गांव में बकरी चराने के विवाद को लेकर महिला से मारपीट और गाली-गलौज हो गया। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम जरासी निवासी सुशीला देवी पत्नी हीरालाल कन्नौजिया ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार की शाम करीब सात बजे गांव के जवाहिर और सुशील पुत्र काशी कनौजिया तथा दो अन्य अज्ञात लोग गाली-गलौज करते हुए आए और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर जब उनके पति हीरालाल और पुत्री नेहा बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार विवाद की शुरुआत दूसरे के खेत में बकरी चराने से मना करने को लेकर हुई। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज क...