कन्नौज, मार्च 19 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के नगरिया अरूहो निवासी फूलमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 16 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे वह अपने खेत की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के गुलशन, रणवीर, दिनेश व विनीता ने पुरानी रंजिश के चलते उसे रोक लिया और गालीगलौज करते हुए उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जयंतीप्रसाद गंगवार ने बताया कि घायल को डॉक्टरी परीक्षण को भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.