देवघर, अप्रैल 28 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों से थाना में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला ने मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- मारपीट में तीन लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...