कटिहार, जून 5 -- बारसोई निज प्रतिनिधि महिला के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में कचना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी प्ररामपुर गांव निवासी है। जानकारी के अनुसार प्ररामपुर गांव की एक महिला ने कचना थाना में आवेदन देकर गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने तथा गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया था। पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...