गोपालगंज, मार्च 11 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के भाटपोइया गांव में एक महिला को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले में महिला ने सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार संतोष सिंह की पत्नी प्रतिमा देवी 5 मार्च को अपने दरवाजे पर बैठी थीं। तभी उसी गांव के रितिक कुमार, सुरेंद्र सिंह सहित सात लोग दरवाजे पर पहुंच कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट में उक्त महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई । आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। महिला को इलाज के लिए पंचदेवरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.