प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 26 -- लालगंज। इलाके के पूरे चोप सिंह (रामपुर बावली) निवासी कविता सरोज पत्नी बबलू सरोज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 24 फरवरी की शाम करीब चार बजे बच्चों के विवाद में जेठानी रेखा देवी पत्नी मुकेश सरोज गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...