रुडकी, जून 3 -- भगवानपुर। खुब्बनपुर में खेत में घायल अवस्था में मिली महिला के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दस दिन पहले खुब्बनपुर गांव के जखेत में सोमती देवी घायल अवस्था में मिली थीं। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में महिला के परिजन संजय कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने खुब्बनपुर निवासी रज्जाक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पशुओं के लिए काटे गए चारे की मांग की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...