महिला से मारपीट का आरोप रिंकू पर, बेगुनाह अरुण ने लॉकअप में काटी रात
कानपुर, जुलाई 3 -- कानपुर, दक्षिण संवाददाता। गुजैनी पुलिस की लापरवाही की वजह से एक बेगुनाह को रातभर में लॉकअप में रहना पड़ा। दरअसल, बर्रा-8 में महिला को 20 सेकेंड में आठ चप्पलें और 11 थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ था। पीड़िता ने देवर और उसके दोस्तों पर आरोप लगाया था। पुलिस ने देवर, उसके दोस्त के साथ ही बेकसूर अरुण गुप्ता को भी हवालात में डाल दिया था। अगले दिन उसकी पत्नी और मार खाने वाली महिला ने डीसीपी साउथ से मिलकर हकीकत बताई तब उसे छोड़ा गया। वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने बताया था कि देवर को दोस्त संदीप सचान उन पर बुरी नजर रखता है। विरोध किया तो ससुराल वाले ताने मारने लगे और वह फर्नीचर कारीगर पति के साथ दूसरी जगह रहने लगी। 15 दिन से पति की तबीयत खराब होने पर मंगलवार दोपहर वह ससुराल पहुंची। यहां पर देवर, उसके दोस्त संदीप सचान, रिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.