हरदोई, जून 22 -- हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। रूकसाना पत्नी बबलू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जून की रात करीब नौ बजे वह घर पर बैठी थीं। आरोप है कि गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, तीन महिलाएं समेत चार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...