कन्नौज, अप्रैल 26 -- विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुरियानो निवासी पीड़ित महिला ने तीन भाईयों के खिलाफ तगादा करने पर मारपीट कर नगदी लूट लेने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कोई सुनवाई न किए जाने पर करीब दो माह बाद कोर्ट के आदेश पर तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के ग्राम कुरियानो निवासी विमला देवी उर्फ रमाकांती पत्नी तेज सिंह ने बताया कि एक फरवरी को वह अपने घर से छिबरामऊ बाजार जा रही थी। सौरिख रोड पर तहसील मोड़ के पास औरैया जनपद के थाना कुदरकोट के ग्राम बीबीपुर निवासी तीन सगे भाई रामप्रकाश, जमादार पाल व विनय कुमार मिले। यह भी पढ़ें- लाठी-डंडे से महिला की पिटाई, तीन पर मुकदमा उसने रामप्रकाश से छह मई 2023 को लिए गए तीन लाख 25 हजार रुपये वापस मांगे तो वह तीनों अभद्रता कर उसके साथ मारपी...