पीलीभीत, जून 7 -- महिला से मारपीट कर छीने सोने के कुंडल कलीनगर। कस्बा माधोटांडा की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम वह और उसके पति अपने दरवाजे पर बैठे थे। इस दौरान दो पड़ोस की गैर समुदाय की महिलाएं गाली गलौज करने लगीं। मना करने पर महिलाओं ने मारपीट शुरु कर दी। आरोप है मारपीट के दौरान गैर समुदाय की महिलाओं ने सोने के कुंडल नोच लिए। आरोप है महिलाओं के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- पड़ोसियों पर मारपीट, छेड़छाड़ और रुपये हड़पने का आरोप यह भी पढ़ें- मारपीट, गाली-गलौज और महिला के कान के कुंडल गायब करने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...