फिरोजाबाद, अप्रैल 27 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव हरगनपुर में शराबी को घर के बाहर बैठने से रोकने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुन्नी देवी पत्नी बृजेश कुमार निवासी ग्राम हरगनपुर थाना नसीरपुर 20 अप्रैल की रात अपने घर पर अकेली थी। गांव का सचिन पुत्र सम्भूलाल शराब के नशे में चूर होकर घर की दहलीज पर आकर बैठ गया। जब पीड़िता ने शराबी युवक से उठ जाने के लिए कहा तो इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने महिला के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- महिला की पिटाई, जान से मारने की धमकी जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना में महिला घायल हो गई। महिला का शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पु...