उरई, जून 22 -- आटा। तहसील क्षेत्र के ग्राम अटरिया में महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता सरोज निवासी ग्राम अटरिया ने थाना आटा में तहरीर देकर बताया कि वह गांव की ही आरोपी महिला द्वारा दी गई गालियों व अभद्र बातों की शिकायत करने गई थी। तभी आरोपी महिला व उसके परिजन एकराय होकर अकेला पाकर उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि राजन व राजू ने भी अभद्र टिप्पणी व गंदी बातें की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...