महिला से मारपीट और धमकी देने में चार पर मुकदमा
बदायूं, जून 20 -- गालीगलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव जकूपुर की रहने वाली रीना पत्नी सुभाष ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के देवेन्द्र पुत्र रामऔतार सिंह, राजीव पुत्र देवेन्द्र सिंह, विपिन पुत्र सुभाष और कीर्ति पत्नी विपिन से पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि 18 जून की सुबह करीब आठ बजे चारों आरोपी लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूसों से मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें बचाया। यह भी पढ़ें- महिला से मारपीट और धमकी देने में चार पर मुकदमा इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.