हरदोई, जून 6 -- हरदोई। थाना बघौली क्षेत्र के ग्राम नेवादा पुरवा निवासी निशा वर्मा ने गांव के चार लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना बघौली में रिपोर्ट कराई है। पीड़िता के अनुसार, गांव के ही सोमपाल, सर्वजीत, संदीप और राजकुमार ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर आरोपियों ने उसके पति अनूप कुमार के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची निशा वर्मा को भी आरोपियों ने पीट दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यह भी पढ़ें- महिला ने पांच लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...