मेरठ, मार्च 9 -- बहादरपुर गांव में दबंग युवक ने घर में घुसकर महिला से मारपीट की। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने घर में तोड़फोड़ भी मचाई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी धमकी देकर वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। संगीता पत्नी बालकिशन ने तहरीर देते हुए बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे गांव का ही एक युवक उसके पड़ोस के मकान की छत के रास्ते उसके घर के पास आ गया। उसने आते ही घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए। जिन्हें देख आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने सोमवार को थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.