संतकबीरनगर, जून 6 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बरईपुरवा के पास से महिला से मंगल सूत्र छीनने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों के पास से छिनैती का मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद बरामद हुई। पकड़े गए बदमाशों में दो बस्ती और एक संतकबीरनगर का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने अहम जानकारी दी है।एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाल जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज कांटे प्रभांशु राय और एसओजी प्रभारी रजनीश राय की संयुक्त टीम ने बरईपुरवा के पास से छिनैती की घटना में शामिल तीन बदमाशों को घेराबंदी करके दबोच लिया। यह भी पढ़ें- बोचहां में बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र छीना पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान प्रिंस चौधरी निवासी कांटे...