मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ऑटो सवार महिला से पर्स छीनने के मामले में नौ माह से फरार चल रहे शातिर प्रिंस अहमद को सदर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार रात मझौलिया में छापेमारी कर उसे पकड़ा। पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया है।मामले में तुर्की थाना के तारसन गांव निवासी दीपा कुमारी ने सदर थाने में बीते साल 16 जून को एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह बेला स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। 16 जून को शाम करीब सात बजे वह ऑटो से काम से घर लौट रही थी। खबड़ा मंदिर से कुछ दूर आगे एक हाईस्पीड बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और झपटा मारकर उनके हाथ से पर्स छीन लिया। उसके शोर मचाने पर पीछा कर स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पह...